भागलपुर: डीआईजी ने सराहनीय कार्य करने वाले 38 पुलिस कर्मियों को ईनाम प्रशस्ति पत्र देकर किया गया पुरस्कृत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ भागलपुर डेस्क: , मंगलवार को पुलिस लाईन भागलपुर डीआईजी विवेकानंद के द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले 38 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

 

Sबिहार पुलिस मुख्यालय अपराध अनुसंधान विभाग एवं कमजोर वर्ग प्रभाग के द्वारा बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2022-23 हेतु पूर्वी क्षेत्र भागलपुर से सराहनीय कार्य करने हेतु पुरस्कृत होने वाले कुल 38 पुलिस अधिकारियों को 43 पुरस्कार वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

 

कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजन किया गया। जिसमें उपमहानिरीक्षक पूर्वी क्षेत्र विवेकानंद के द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ साथ नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वालों में नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, बांका के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश सहित क्षेत्र के कई डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ-साथ सिपाहियों को भी पुरस्कृत किया गया।

 

जिन्होंने त्वरित गति से मामले का निष्पादन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए सामानों की बरामदगी करने के साथ-साथ कई संवेदनशील मामलों में उद्भेदन किया है। वही डीआईजी ने कहा कि अभी 43 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। लेकिन आने वाले सालों में और बेहतर काम लोग कर रहे हैं और इसमें पुरस्कार लेने वाले लोगों की संख्या भी अधिक देखी जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article