भागलपुर: जिलाधिकारी ने पर्यावरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की दिये दिशा निर्देश।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शनिवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति, जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 144 ग्राम पंचायतों में ठोस, द्रव्य, अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 94 ग्राम पंचायतों मेें उक्त वर्णित कार्य प्रारंभ किया जाना है, जिस हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रगति पर है। शहरी क्षेत्र में ठोस, द्रव्य, अपशिष्ट प्रबंधन हेतु किये जा रहे कार्यो के क्रम में जानकारी दी गई कि सुलतानगंज के 28 वार्ड, नवगछिया के 28 वार्ड एवं कहलगांव, पीरपैंती नगर पंचायत/नगर परिषद क्षेत्रों सहित अन्य नगर क्षेत्रों में उक्त कार्य किया जा रहा है। एस.टी.पी. की अद्यतन स्थिति समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की नवगछिया एवं भागलपुर में उक्त का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि सुलतानगंज में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कहलगांव में उक्त के निर्माण में भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि बायोमेडिकल कचरा का निपटारा नियमिति रूप से स्थापित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित की जाय। बैठक में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं यथोचित दिशा निदेश दिये गये। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article