भागलपुर: जिलाधिकारी ने मायागंज,सदर अस्पताल का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। गुरुवार को जिलाधिकारी ने मायागंज,सदर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल,मायागंज निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने डेंगू से प्रभावित व्यक्तियों हेतु चिकित्सीय प्रबंधन का जायजा लिया।मायागंज हॉस्पिटल एवं सदर अस्पताल भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने प्रभावित व्यक्तियों से बातचीत की एवं अधीक्षक,मायागंज, सिविल सर्जन को निर्देश दिया की डेंगू,मौसम जनित अन्य रोगों से प्रभावित व्यक्तियो को सभी आवश्यक चिकित्सीय सेवा ससमय उपलब्ध कराई जाए एवं प्रति नियुक्त चिकित्सक दल द्वारा इलाज में पूर्ण तत्परता बरती जाए।इलाज में किसी प्रकार की कोताही न हो इसे सुनिश्चित करना अस्पताल प्रबंधन के लिए अनिवार्य एवं अपेक्षित होगा।

 

लापरवाही की स्थिति में कठोर कारवाई की जाएगी।जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, मायागंज निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने निरीक्षण क्रम में उपस्थित कार्यपालक अभियंता(भवन प्रमंडल) को आईसीयू संबंधित शेष निर्धारित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज से कल तक अनिवार्यत: पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। शेष कार्य पूर्ण होने के पश्चात संदर्भित आईसीयू में 30 बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है।इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश अधीक्षक मायागंज अस्पताल को दिया गया है।जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल,मायागंज संपूर्ण परिसर भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एवम सफाई व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

- Sponsored Ads-

 

डेंगू,मौसम जनित अन्य रोगों से बचाव प्रयोजनार्थ जल जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो,फॉगिंग नियमित रूप से हो एवम अन्य सुरक्षात्मक मानकों का पालन हो,इस हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है।सदर अस्पताल भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने डेंगू से प्रभावित व्यक्तियो के चिकित्सा,देखरेख हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा की गई तैयारियों का अवलोकन किया प्रभावित व्यक्तियो से बातचीत की,अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओ के संबंध में जानकारी ली।सदर अस्पताल प्रबधन द्वारा डेंगू,मौसम जनित अन्य रोगों से प्रभावित व्यक्तियो के इलाज हेतु उतरदाईं चिकिस्तको को निर्धारित कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।

 

कतिपय बिंदुओं पर निर्धारित कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन में लापरवाही के फलस्वरूप सिविल सर्जन, सीडीओ (भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी),सदर अस्पताल, माइक सदर अस्पताल एवं अस्पताल प्रबंधक,सदर अस्पताल के विरुद्ध कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन,सदर अस्पताल को नवगछिया/कहलगांव से समन्वय स्थापित करते हुए समेकित रूप से 60 बेड प्राप्त करते हुए इसे मायागंज अस्पताल को आज उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

वर्तमान में सदर अस्पताल में 60 एवं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल,मायागंज में 175 बेड डेंगू से प्रभावित व्यक्तियो हेतु आरक्षित है।निरीक्षण क्रम में नगर आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी(सदर),कार्यपालक अभियंता(भवन प्रमंडल),कार्यपालक अभियंता(विद्युत),अधीक्षक,मायागंज हॉस्पिटल,सिविल सर्जन,सदर अस्पताल सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article