पटना के बीच रेल यात्रा का सपना होगा साकार,विधायक के प्रयास से सरकार ने रेल मंत्रालय से मांग करने का आश्वासन दिया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-



छपरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और जन-सुविधाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्थानीय विधायक छोटी कुमारी ने क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। सदन में विधायक द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है, जिसके बाद अब छपरा-पटना एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का रास्ता साफ हो गया है।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि छपरा और राजधानी पटना के बीच सुलभ यात्रा का सपना अब हकीकत बनने की ओर है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से उन छात्रों, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी साबित होगी, जिन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के सिलसिले में रोजाना पटना जाना पड़ता है और वर्तमान में परिवहन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

- Sponsored Ads-


विधायक ने जानकारी दी कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को उठा रही थी। जनहित के इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाने के बाद, सरकार ने जन-आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए नियमित परिचालन की प्रक्रिया शुरू करने का रेल मंत्रालय को लिखने का आश्वासन दिया है।

इस दौरान विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि यह मेरी नहीं,बल्कि छपरा की समस्त जनता की जीत होगी। आपके आशीर्वाद और विश्वास ने मुझे सदन में आपकी आवाज़ बुलंद करने की शक्ति दी है। मैं आगे भी जनहित के हर मुद्दे को इसी तरह सरकार के सामने मजबूती से रखती रहूँगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment