सिवान: नवविवाहिता की मारपीट व गल्ला दबा हत्या कर परिजन , घर छोड सभी फरार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

*महाराजगंज थाने में पति,सांस,ससुर,देवर तथा देवरानी पर प्राथमिकी दर्ज।

बिहार न्यूज़ लाइव /महाराजगंज/सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के नया बाजार में दहेज लोभियों नवविवाहिता को मारपीट कर व गल्ला दबाकर हत्याकर शव को घर में छोड़कर फरार हो गए हैं वही शव लगभग 20 घंटा तक घर में ही पड़ा रहा।

- Sponsored Ads-

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के रिविरगंज थाना के उदय प्रसाद गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता की शादी 19 फरवरी 2020 में शहर के नया बाजार के राजीव दिनकर के पुत्र शंशाक कुमार उर्फ दिनकर से हुईं थी। शादी के डेढ वर्ष बाद पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया। पूजा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। उसे तरह तरह से प्रताड़ित करते थे।घटना के दिन शुक्रवार की संध्या में पति, सास, ससुर, देवर, देवरानी ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट किया व गर्दन को दबाकर हत्या करने के बाद शव को छोड़कर फरार हो गए।

 

घटना की सुचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। घटना के बाद सुबह लोगों की भीड़ लग गई। परिजन ससुराल वालों की गिरफ्तारी तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं दे रहे थे। घटनास्थल पर महाराजगंज थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, दरौदा थाना अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर पुलिस बल के साथ पहुंचकर मायके वालों को काफी समझाने का प्रयास किया। दो घंटा के मशक्कत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए तब जाकर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article