सिवान: सरकार द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में प्रथम आने वाली छत्राओं को किया गया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: बड़हरिया (एसएनबी)।बड़हरिया प्रखंड के मध्य सह उच्च विद्यालय सदरपुर में मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल की अध्यक्षता में विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्रा अंजली कुमारी को बिहार बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दीवाल घड़ी,कलम देकर पुरस्कृत किया गया।

 

अंजली कुमारी बिहार बोर्ड में 80%अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंजली कुमारी का लक्ष्य डॉक्टर बनना है। वहीं विद्यालय के लगभग आधा दर्जन छात्रा जो 80 % के आस पास नम्बर प्राप्त करने वाली छात्रा को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें महजबीन,खुशी,पल्लवी कुमारी, नंदनी कुमारी, संगीता कुमारी, काजल कुमारी शामिल है।

- Sponsored Ads-

 

मौके पर उपस्थित शिक्षक अचिंत प्रकाश रंजन, बृजेश प्रसाद, महेश कुमार प्रभात, राजेश कुमार, सरिता कुमारी, नीति निहारिका सहित शिक्षक और शिक्षिका मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article