सिवान: मैरवा में शुक्रवार को स्नातक निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / मैरवा में शुक्रवार को स्नातक निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। भारी पुलिस बल की देख रेख में सुबह 8 बजे से शुरु हुआ मतदान शाम 4 बजे के बाद तक चलता रहा। स्नातक निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे जिसमें कुल 1664 मतादताओं को मतदान करना था।

 

वहीं शिक्षक मतदान के लिए एक बूथ बनाया गया था जिसमे कुल 64 मतादाताओ को मतदान करना था। मतदान की समाप्ति पर सारण स्नातक मतदान के लिए कुल 73.73 प्रतिशत मतादाताओं ने मतदान किया। वहीं शिक्षक मतदातन के लिए कुल 78.12 प्रतिशत मतादाताओ ने मतदान किया। स्नातक निर्वाचन में बूथ संख्या 68 ए पर कुल 840 वोटर थे जिसमे कुल 622 मत पड़े। इसमें 441 पुरुष तथा 181 महिला मतादाताओं ने मतदान किया। वहीं बूथ संख्या 68 पर कुल 831 वोटर थे जिसमे 605 मतादाताओं ने मतदान किया। इसमें 393 पुरुष तथा 212 महिला मतादाताओं ने मतदान किया। 

- Sponsored Ads-

 

शिक्षक निर्वाचन में कुल 64 वोटर थे जिसमे 50 वोटरों ने अपना मत प्रयोग किया। इसमें 11 महिला तथा 39 पुरूष शिक्षकों ने मतदान किया। मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। सुबह से चल रहे मतदान में भाजपा और महागठबंधन में कांटे की टक्कर दिखी। मतदान के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर स्थानीय पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article