भागलपुर: भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही-बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन ने दिया धरना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर ,बिहार न्यूज लाईव
केंद्र के भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही-बर्बादी के खिलाफ महागठबंधन के प्रखंडस्तरीय राज्यव्यापी आह्वान पर गुरुवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राकेश, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ललन कुमार सिंह, भाकपा-माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, माकपा के लोकल सचिव मनोहर मंडल, भाकपा के प्रखंड सचिव गोपाल राय व कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में महागठबंधन परिवार ने नाथनगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना का संचालन भाकपा-माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने की।धरना को सम्बोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की 9 साल देश के लिए विनाशकारी साबित हुआ है। महंगाई-बेरोजगारी कम करने और 2 करोड़ लोगों को प्रीति वर्ष रोजगार देने के वादे के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार ने देश के आम नागरिकों के साथ गद्दारी की है।

 

झूठ-फरेब व साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने के बजाय मोदी सरकार को ये बताना चाहिए कि 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने और सभी बेघर गरीबों-मजदूरों को पक्का आवास मुहैय्या कराने के वादे का क्या हुआ।सामाजिक कल्याण की नीतियों को तर्कसंगत बनाने हेतु जाति आधारित गणना से आपने इंकार क्यों कर दिया।महागठबंधन नेताओं ने कहा कि 9 वर्ष के अपने शासन में मोदी सरकार ने देश के लोकतंत्र और संविधान को काफी क्षति पहुंचायी है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजतंत्र के प्रतीक सिंगोल को संसद भवन में स्थापित कर देश को बर्बर सामंती युग में धकेला जा रहा है।

- Sponsored Ads-

 

सभी राष्ट्रीय संपत्ति को अपने चहेते कॉरपोरेट आकाओं अडानी-अम्बानी के हवाले कर रही है। गरीबों-मजदूरों की हितरक्षा कानूनों को खत्म कर उन्हें मध्ययुगीन गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। मोदी सरकार के शासन में हर तबका तबाही-बर्बादी झेलने के लिए मजबूर है। इस तबाही और बर्बादी से आम जनता को उबारने के लिए महागठबंधन परिवार संकल्पबद्ध है। पूरे राज्य में आज का प्रखंडस्तरीय धरना-प्रदर्शन इसी दिशा में संचालित है। महागठबंधन परिवार आह्वान करता है कि 2024 के आम चुनाव में विनाशकारी-फासीवादी मोदी सरकार को सत्ता से बाहर कर देश में अमन-चैन व तरक्की का शासन बहाल करें।

 

धरना को नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव, मिराज अख्तर उर्फ चांद जी, वसारुल हक, शहादत हुसैन, विश्वजीत कुशवाहा, जदयू के जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती, नंदन राय, धनंजय मंडल, राजीव कुमार मंडल, हसनैन अंसारी, दीपक कुमार सिंह, माकपा के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, नीलम देवी, भाकपा-माले के नागेश्वर पोद्दार, धर्मा यादव, भाकपा के अनिल यादव आदि ने सम्बोधित किया।धरना से महागठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा।

 

मौके पर रिंटू सिंह चंद्रवंशी, योगेंद्र मंडल, सागर अली, चंद्रराशेखर मिश्रा, कुणाल रत्नप्रिय, मनोहर यादव, अरविंद कुमार यादव, चमकलाल यादव, सच्चिदानंद चौधरी, राजकुमार यादव, चंद्रशेखर सिंह, मुकेश मंडल, अशोक तांती, राजकुमार तांती आदि मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article