डोरीगंज:सूर्य मंदिर पर लोक आस्था का महापर्व उद्याचल सूर्य अर्घ्य के साथ संपन्न

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


डोरीगंज।
उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण सूर्य मंदिर पर लोक आस्था का महापर्व हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया l प्रात: काल से ही व्रतियों का आगमन शुरू हो गया l सबसे पहले व्रतियों ने घाट पर कोशी भरी और कोशी कुंड में विसर्जन किया l इसके बाद सूर्य कुंड में प्रवेश कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा अर्चना की l तत् पाश्चात् व्रतियों ने भगवान सूर्य के दरबार में जाकर दर्शन किया और अपने तथा अपनों के लिए प्रार्थना करी l इसके बाद संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर श्रीसोप्ता के पास पूजन ओर होम कर कथा श्रवण किया l इसके बाद घर लौटे l

स्थानीय व्रतियों यथा मदनपुर,नराव,धनौरा,मुसेपूर,चैनपुरवा,के अलावे अन्य गाँव और प्रखण्ड के से आए व्रतियों ने मंदिर प्रबंधन समिति और सूर्य नारायण सेवा समिति तथा यहां के ग्रामीणों को उत्तम प्रबंधन के लिए आभार ब्यक्त किया l समिति ने भी जिला प्रशासन को अपने देख रेख में व्रत संपन्न कराने पर आभार व्यक्त किया l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment