पवित्र पुष्कर सरोवर में पूर्णिमा स्रान के साथ पावन वैशाख माह स्रान का शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


जयपुर घाट पर 5 पंचों से महाआरती

(हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर/ अजमेर/ पवित्र पुष्कर सरोवर में गुरूवार को चैत्र मास की पावन पूर्णिमा प्रातः सरोवर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ स्नान किया गया ।इसी के साथ ब्रह्म सरोवर में वैशाख स्नान का शुभारंभ हो गया। एक माह तक चलने वाला वैशाख स्नान 1 मई को वैशाख मास की पूर्णिमा तक महास्नान के साथ संपन्न होगा।

- Sponsored Ads-


स्नान का क्रम श्रद्धालुओं का एक माह चलेगा। श्रध्दालु सरोवर में स्नान कर श्रद्धालु पूजन व परिक्रमा कर ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर पुण्य रहे हैं ।साथ ही
ब्रह्मा मंदिर समेत प्रमुख देवालयों के दर्शन करें । मान्यता है कि वैशाख स्रान का कार्तिक मास के स्रान के बराबर पुण्य फल मिलता है।

5 मंचों से महाआरती आज : पुष्करराज दिव्य महाआरती संघ एवं सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में चैत्र मास की पूर्णिमा व हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार की शाम जयपुर घाट पर 5 मंचों से सरोवर की दिव्य महाआरती का आयोजन हुआ ।संघ के संरक्षक सेवानिवृत्त जज अजय शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा के मौके पर महाआरती पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यात्व में पं० चंद शेखर गौड़ के नेतृत्व में 5 मंचों से सरोवर की महाआरती हुई ।

इससे पूर्व ज्योतिषाचार्य पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व व पं० रविशंकर गौड़ के उपाचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र सरोवर का पूजन एवं अभिषेक किया। बताया कि इस मौके पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पठन भी किया गया । महाआरती में डा० कुलदीप शर्मा, इंजीनियर अशोक शर्मा, डा० रश्मि शर्मा, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान आदि अतिथि के रूप में शिरकत की।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment