सिवान: पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /सिवान डेस्क: /सिवान महाराजगंज से दैनिक हिन्दुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार राजेश अनल पर 07 जनवरी को शहर के मोहन बाजार में दिन दहाड़े गोलियों से हमला किया गया था, जिसमें दो गोली उनको लगी जिसमें ओ बाल बाल बचे थे। पुरा शहर हमले से दहल गया था।

 

जानलेवा हमले के बाद पुलिस अनुसंधान शुरू किया जिसमें एस आई टी की टीम ने शहर के चिन्हित जगहों से सी सी टी वी फूटेज खंगालने और सुचना एकत्रित कर छापेमारी शुरू किया कई जगह छापेमारी की गयी थी जिसमें दो हमलावरों को पुलिस पहले ही पकड़ जेल में डाल दिया, मगर मुख्य हमलावर कंचन सिंह पुलिस पकड़ से भागता रहा ।इसी बीच कई कांड़ भी हुए। पुलिस के लिए चुनौती बना रहा कंचन सिंह भागता रहा।

- Sponsored Ads-

 

प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस कप्तान सीवान ने बताया कि दारौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे तभी पुलिस को भनक लगी और पुलिस ने कंचन सिंह कपिया निजामत , प्रमोद कुमार यादव इंदौली अभिषेक सिंह महुआरी को पुलिस ने हथियार के साथ मंगलवार को दोपहर धर दबोचने में सफल रही।

पकड़े गए कंचन सिंह और प्रमोद यादव एवं अभिषेक सिंह ने यह स्वीकार किया है कि मांझी बरौली मुख्य पथ पर खडसरा पुल के समीप में हुए 795000 लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, गोपालगंज में हुए दुकानदार पर हुए हमले में संलिप्तता व कई कांड़ो में इनकी संलिप्तता है ।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article