भागलपुर: नये थाना प्रभारी ने दिया योगदान…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर:  अकबरनगर थाना प्रभारी के रूप में रोहित रितेश ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार लगभग तीन माह तक अकबरनगर थाना में प्रभारी के रूप में रहे।अकबरनगर थाना से तबादला करते हुए उन्हे कजरैली थाना मे स्थानतरित किया है।

 

सोमवार को अकबरनगर थाना प्रभारी के रूप मे रोहित रितेश ने अपना योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र मे पुलिस पब्लिक क़े बीच आपसी समन्वय बनाकर विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक के सहयोग से थाना क्षेत्र में अमन-चैन रहेगा।

- Sponsored Ads-

 

जनता से मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाया जाएगा। वही पदभार ग्रहण करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार एवं थाना के एसआई, एएसआई सहित सभी पुलिस वालों के जवान एवं कई ग्रामीणों ने उनका फूल माला पहना बुके भेंट कर स्वागत किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article