सारण: सारेया गंडकी नदी पर बना नव निर्मित पुल ध्वस्त,डीएम ने किया. निरीक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: बनियापुर (सारण) प्रखंड के सरेयां गांव में पंचायत स्तर से बना गंडकी नदी नव निर्मित पुल बीती रात ध्वस्त हो गई। जिसकी लागत खर्च लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। यह पुल पूर्व मुखिया द्वारा चार वर्ष पूर्व बनाया गया था। जिस पूल के गिरते ही गांव के लोगों जानकारी मिलते ही भीड इकठ्ठा हो गई। लोगों के बीच इस बात का चर्चा रहा कि अगर यह पुल दिन में गिरी होती तो कई लोग चपेट में आ गए होते। साथ ही पुल निर्माण में राशि के गबन तथा अनियमितता की भी खूब चर्चा होती रही।कुछ लोगो ने नदी सफाई पर मिट्टी की अनियमित कटाई की भी बात कर रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम ने किया निरीक्षण कर
घटना की जानकारी लिया साथ ही सारण डीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई विन्दुओ पर जसंकारी ली। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए कमिटी की गठन की गई है। तथा कमिटी के प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-

 

- Sponsored Ads-

Share This Article