बनियापुर । बनियापुर विधान सभा के बनियापुर प्रखंड स्थित कई बूथों का आबजर्वर ने भौतिक निरीक्षण किया। विधान सभा मे चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त आबजर्वर ने अपने भ्रमण के क्रम मे आगामी 6 नवंबर को आयोजित होने वाले विधान सभा की निर्भीक भयमुक्त शांतिपूर्ण ,सुविधापूर्ण सम्पन्न करने के लिए कई बूथों का निरीक्षण किया |
जहा उन्होंने रामलखन दास कन्या उच्च विद्यालय ,कन्या मध्य विद्यालय,सहाजितपुर के सहित कई बूथों का निरीक्षण किया , वही उन्होंने सम्पूर्ण व्यवस्था ,बिजली,रैम्प,शौचालय,पानी,फर्नीचर,बूथ तक जाने की सुलभ सड़क आदि की भी जाँच किया |
जहा मौके पर कर्मियों,पदाधिकारियो को कई आवश्यक निर्देश दिया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेन्द्र कुमार बनियापुर ,सहाजितपुर के थानाध्यक्ष चिकित्सा पदाधिकारी डा एम एम जाफरी सहित कई कर्मी पदाधिकारी शामिल थे।