सारण: माँझी श्मशान घाट के समीप पिछले 14 दिनों से जारी पितृ पक्ष महोत्सव भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ संपन्न..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  माँझी श्मशान घाट के समीप पिछले 14 दिनों से जारी पितृ पक्ष महोत्सव शनिवार को भगवान विष्णु की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के समापन के मौके पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

 

आचार्य सूरजकांत ओझा एवं लाल बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु की प्रतिमा का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया। इस मौके पर गरुड़ पुराण कथा एवम विष्णु सहस्त्रनाम मन्त्र जप यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह, डॉ छत्रपति, भागवत तिवारी, अशोक सिंह काका, तथा जटायु सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article