सारण: सम्मान समारोह में थानाध्यक्ष को दी गई विदाई,नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: तरैया

तरैया थाना परिसर में गुरुवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह तथा नए थानाध्यक्ष का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समाजसेवी सह अन्य बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

 

इस दौरान निवर्तमान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार को विदाई एवं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार का अभिनंदन किया गया।इस दौरान उपस्थित चंचलिया पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार गुप्ता,तुल्लू सिंह, राकेश कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह उर्फ बबुआ,कृष्णा कुमार, विपिन विराट सहित अन्य ने निवर्तमान थानाध्यक्ष को फूल माला व शाल देकर सम्मानित किया।पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि इन्होंने अन्य थाना प्रभारियों के लिए अपनी कार्य शैली से प्रेरणा देने का कार्य किया है।कम ही समय में अपनी उपलब्धि से यह जनमानस के बीच लोकप्रिय हैं।

 

थानाध्यक्ष ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के लोगों का हर कार्य में सहयोग मिल रहा था।सहयोग के बल पर ही हर कार्य को अंजाम तक पहुंचाया गया।नए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने अपना पद ग्रहण करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शांतिपूर्ण और भय मुक्त वातावरण में स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के मुख्य उद्देश्य के साथ,शराबबंदी व अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता होगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article