सारण: प्रधानमंत्री ने देश के हर समाज हर वर्ग का ख्याल किया और सम्मान दिया- विनय कुमार सिंह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

नरेंद्र मोदी के 9 साल के नेतृत्व में भारत सशक्त शक्तिशाली एवं वैभवशाली बना

बिहार न्यूज लाईव सारण डेस्क:  छपरा ।
शनिवार को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोलंकी बी0एड0कॉलेज छपरा में आयोजित किया गया जिसमें बिहार भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि ने विशिष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया एवं मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की चर्चा की विनय कुमार सिंह ने कहा कि मोदी का सरकार का 9 साल बेमिसाल है , 9 सालों में देश सशक्त शक्तिशाली एवं वैभवशाली बना आज देश ब्रह्मोस मिसाइल से वैक्सीन तक बना रहा है

- Sponsored Ads-

 

यह मोदी सरकार की उपलब्धि जिसने हर समाज हर वर्ग का ख्याल रखा है आने वाले लोकसभा चुनाव एक बार फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी उन्होंने सभी वरिष्ठ कर्ताओं को सम्मान करते हुए कहा कि भाजपा सदैव अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है उनका ख्याल रखती है और यह सम्मान सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही होता है भाजपा के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता पार्टी की नींव है

 

जिनके बदौलत आज पार्टी कि केंद्र में सरकार है और पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है तथा छपरा के विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही आज केंद्र में भाजपा की अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार है 2024, 2025 में केंद्र और बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है.

 

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवं छपरा विधानसभा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार साह ने की धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि भाजपा अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह हर मंडलों हर विधानसभाओं में आयोजित कर रही भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं का समान होता है धर्मेंद्र साह सभी आए हुए कार्यकर्ताओं अधिकारियों को पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी समारोह का संचालन कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री सत्यानंद सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राजेश फैशन ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाकांत सोलंकी, पूर्व प्रत्याशी एवं लोकसभा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह , महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, आईटी सेल संयोजक निशांत राज, मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह ,अनूप यादव श्रीनिवास सिंह , नगर अध्यक्ष राजेश फैशन,नगर महामंत्री सनी प्रकाश चंदू, ओम प्रकाश गुप्ता, गंगोत्री प्रसाद ,नगर उपाध्यक्ष अजीत सोनी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ,राजनाथ सिंह राजू, अमित कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा ,शांतनु कुमार ,भरत माझी, राजकुमार सिंह, धनंजय सोलंकी, राम प्रताप सिंह ,सहित दर्जनों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article