प्रत्याशियों का क्षेत्र में पहुंचते ही जनता ने किया फूल मालाओं से स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अकबरनगर. Desk: ::मतगणना संपन्न होने के बाद अधिकारियों से प्रमाण पत्र लेने के बाद अपने काफिले के साथ नगर पंचायत अकबरनगर के मुख्य पद की प्रत्याशी किरण देवी एवं उप मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार अनिल कुमार जैसे ही अपने क्षेत्र नगर पंचायत पहुंचे।

 

यहां की जनता क्षेत्र की सीमाओं पर पहुंचकर फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। विजई जुलूस के साथ साथ अपने प्रत्याशियों की जीत की खुशी में कार्यकर्ता झूमते नजर आए। सड़कों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमी रही जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगते रहे। प्रत्याशियों ने भी अपने क्षेत्र में पहुंचकर इष्ट देवताओं से आशीर्वाद लेकर अपने कार्यकाल को सफल रूप से संचालन करने की कामना किया। इस दौरान मुख्य पद की प्रत्याशी किरण देवी ने बताया कि जनता ने अपना अपार बहुमत देकर हमारे ऊपर अपना विश्वास जताया है।

- Sponsored Ads-

 

मैं उनके विश्वास पर शत-प्रतिशत खड़ा उतरूंगी। यह हमारी जीत नहीं यहां की देवमई जनता की जीत है। यहां की जनता के लिए जनता के उत्थान के लिए मैं हर हमेशा तत्पर रहूंगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article