सिवान: आग लगने से गेहूं का फसल हुआ जलकर खाक, किसानों की जल गई किस्मत।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान  DESK:  तरवारा (सिवान) जीबी नगर थाना क्षेत्र के पचरूखी प्रखंड के सुरवाला पंचायत के मझवलीया गांव में गुरुवार के दोपहर अचानक एक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी गेहूं की करीब 10 बीघा फसल जलकर खाक हो गई।

 

आग लगने से किसान कपिलदेव सिंह, रामप्रसाद गुप्ता, राहुल कुमार,शुभनरायण प्रसाद,उर्मिला देवी समेत दर्जनों किसानों के किस्मत आग जल कर खाक हो गई। आग की सूचना पर किसानों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। वही आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पर पहुँच गई जिससे आग पर काबू पाया गया।

- Sponsored Ads-

 

किसानों ने बताया कि किसी असमाजिक तत्व के द्वारा बीड़ी या सिगरेट पी कर फेकने से यह आग लगी है जिससे किसानों के फसल के साथ ही किसानों का किस्मत भी जल कर खाक हो गया। किसानों ने बताया कि करीब 10 बीघा गेंहू का फसल जल गया है जिससे चार लाख का नुकसान हुआ है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article