भागलपुर: सड़क निर्माण को लेकर दिनभर लगता रहा जाम…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर :अकबरनगर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति में हो रहा है। दिन में निर्माण कार्य होने से सोमवार को पूरा दिन जाम हालात बने रहे। जाम में फंसे वाहन सवार धूप से परेशान रहे। परेशान लोगों ने रात के समय सड़क का निर्माण करने की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खेरेहिया से फुलवरिया तक एनएच चौड़ीकरण का काम चल रहा है। एक तरफ की सड़क दो माह पूर्व बनकर तैयार हो गई थी। लेकिन दूसरी तरफ की सड़क का निर्माण हाल ही के दिनों में शुरू किया गया है।

 

तरफ की सड़क को उखाड़े दो सप्ताह का समय हो चुका है। इस दौरान मुख्य सड़क की एक साइड बंद हो जाने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। वहीं जिस सड़क को वन-वे के रूप में इस्तेमाल किया गया, वह भी सड़क से 10 इंच ऊपर होने के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। निर्माण के चलते पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। तीन दिन पहले भी निर्माण के चलते इस सड़क पर शाम को जाम लग गया था।

- Sponsored Ads-

 

जाम में फंसे लोगों ने कहा कि सड़क के इस हिस्से का निर्माण दिन की बजाए रात को होना चाहिए था, क्योंकि जिला जाने के लिए उनके पास दूसरे रास्ते का विकल्प नहीं है। निर्माण के चलते उन्हें जाम में फंसना पड़ रहा है। दिन की बजाए अगर रात को सड़क के इस हिस्सा का निर्माण किया जाए तो किसी को परेशानी नहीं होगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। नगरवासियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article