सारण: माड़ीपुर गाँव में चोरों ने एक बंद घर की खिड़की तोड़कर एक लाख मूल्य की संपत्ति की चोरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: माँझी। माँझी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गाँव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने लगभग एक लाख मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। गृहस्वामी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इण्डियन एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद से उनका परिवार गोरखपुर में रहता है और यहाँ पर घर बंद रहता है।

 

 

 

पड़ोसियों द्वारा चोरी की घटना की सूचना मिलने पर जब वे घर पहुँचे तो खिड़की टूटा देखकर सन्न रह गए। अंदर पहुंचे तो घर का नजारा ही कुछ और था। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर इत्मीनान से एक-एक बक्सा का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल चुके थे। जिसमें जेवर,कीमती कपड़े बर्तन आदि सामान था उसे लेकर चोर रफ्फूचक्कर हो गए। घर के पीछे उनकी साइकिल फेंका पड़ा मिला। बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले इसी गाँव के अधिवक्ता गोरख सिंह एवं अजय साह के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अगली कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। इधर एक के बाद एक चोरी की घट रही घटना के बाद गाँव के लोगों में दहशत व्याप्त है 

- Sponsored Ads-

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article