बारिश के साथ वज्रपात का कहर,एक अधेड़ की मौत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अंकित सिंह,भरगामा:भरगामा में गुरुवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से एक अधेर व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 13 मौजहा गांव निवासी 70 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

ब्रह्मदेव यादव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बताया गया कि घटना को लेकर ब्रह्मदेव यादव के पुत्र के द्वारा भरगामा थाना सहित अंचलाधिकारी को आवेदन दिया गया है। घटना के संन्दर्भ में बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव यादव गुरुवार की सुबह को लगभग चार बजे अपने घर में सोया हुआ था |

- Sponsored Ads-

तभी अचानक आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आ गए। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ब्रह्मदेव यादव की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई। बताया जा रहा है कि उसी घर में दुसरे चौकी (बेड) पर ब्रह्मदेव यादव की पत्नी श्यामा देवी व पोती सोनम कुमारी सोई हुई थी,लेकिन पत्नी व पोती बाल-बाल बच गई। सूचना पर अंचल और थाना की टीम घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में सीओ निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्रह्मदेव यादव की मौत का सही कारण क्या है।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment