डॉ० संजय ( हाजीपुर)-रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से हाजीपुर शहरी क्षेत्र में अनवरपुर चौक से राजेंद्र चौक,मस्जिद चौक होते हुए रामचौरा मंदिर तक पुलिस अधीक्षक,वैशाली, विक्रम सिहाग के नेतृत्व में सभी वरीय पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं सशस्त्र बलों के साथ व्यापक फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए निरंतर गश्ती, वाहन जांच एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी नजर रखने एवं त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
