भागलपुर: डेंगू एवं मौसम जनित अन्य रोगों से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डो में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान का संचालन…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। रविवार को
डेंगू एवं मौसम जनित अन्य रोगों से बचाव हेतु किए जा रहे प्रयासों अंतर्गत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निदेशानुसार नगर निगम द्वारा जिलांतर्गत विभिन्न वार्डो में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान का संचालन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज समाचार लिखे जाने तक वार्ड नंबर:33,वार्ड नंबर:20,वार्ड नंबर:31सच्चिदानंद रोड, एलआईसी परिसर,वार्ड नंबर:09,वार्ड नंबर:32,तिलकामांझी रोड,खंजरपुर रोड,वार्ड नंबर:27,वार्ड नंबर:47 में फॉगिंग कार्य संचालित किया गया।अन्य वार्डी में भी नगर निगम की टीम द्वारा फॉगिंग कार्य किया जा रहा है।फॉगिंग,सफाई व्यवस्था के पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जो प्रतिदिन उक्त कार्यों संबंधित प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे।

- Sponsored Ads-

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम को आगामी पंद्रह दिनों तक उक्त वर्णित कार्यों के सतत संचालन का निर्देश दिया है।स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से ग्रसित व्यक्तियो को हरसंभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।वर्तमान में मायागंज अस्पताल में 112 एवं सदर अस्पताल में 20 डेंगू मरीजों का इलाज किया जा रहा है।मायागंज एवं सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों हेतु 157 एवं 35 बेड आरक्षित किए गए है।जिला प्रशासन डेंगू एवं मौसम जनित अन्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियो की हरसंभव सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article