आज भाजपा अपने विचारों व कार्य के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई-भूतड़ा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*सदस्यता अभियान हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है

*मोदी जी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है :-भूतड़ा

पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा):भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के ज़िलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने ज़िले की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश में अजमेर देहात ने श्रेष्ठ कार्य किया है। किंतु अभी हमें ओर श्रेष्ठ कार्य करने की आवश्यकता है, क्योंकी हमने विपक्ष में रहते हुए हर कार्य में प्रदेश में अग्रिम रहे चाहे कोरोना के कालखंड में सेवा कार्य हो या आंदोलन हो या संगठन का कार्य हो। अतः सदस्यता अभियान में भी ऐतिहासिक कार्य करना है।

- Sponsored Ads-

भूतड़ा ने कहा कि सदस्यता अभियान हमारी कार्य पद्धति का हिस्सा है जिसमें हम केवल सदस्य ही नहीं बनाते है बल्कि अपने विचारों से जोड़ते हुए परिवार का हिस्सा बनाते है। आज भाजपा अपने विचारों व कार्य के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आज देश में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो अपने विचारों पर टिककर आगे बढ़ी है। आज मोदी जी के नेतृत्व में अपने वायदों को पूरा करते हुए संपूर्ण विश्व में भारत कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अतः हमें अपनी उपलब्धियों को लेकर घर घर तक पहुँचा कर उन्हें भाजपा सदस्य बनाना है।

भूतड़ा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि साधारण सदस्यता अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा। 15 अक्तूबर से पहले तीन महाअभियान रहेंगे जिसमें 29 सितंबर को मन की बात सुनने के बाद घर घर तक, ज़िला समीक्षा बैठक 4 अक्तूबर को दोहपर 2 बजे आयोजित होगी जिसमें राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय ऋतुराज मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 5 व 6 अक्तूबर को सभी जनप्रतिनिधि व संगठन घर-घर तक पहुचंगे, तो 14 व 15 अक्तूबर को अंतिम विशेष महा अभियान रहेगा। इसके अलावा 2 अक्तूबर को किसान, सैनिक व स्वछता से जुड़े बंधुओं को जोड़ने का विशेष दिवस रहेगा। इसके मध्य में विशेष वर्ग को जोड़ने हेतु बूथ, बस्ती, ऐसोशियसन, कोचिंग सेंटर, डॉक्टर व अधिवक्ता बंधुओं को जोड़ने के विशेष दिवस रहेंगे।

बैठक में ज़िला संयोजक महेन्द्रसिंह मझेवाला, पवन जैन, शक्ति सिंह रावत, जीतमल प्रजापत, रायचंद बागड़ी, मो हारून, भँवरलाल बुला, अर्जुन नलिया, मुकेश कुंवर, कैलाश गुर्जर, ओमप्रकाश पाराशर,सुरजीत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र कावड़िया, सरिता गैना,नेहरू पंडित, यज्ञेश शर्मा, प्रदीप सिंह भदोरिया सहित अनेक पार्टी बंधुओं ने सदस्यता अभियान की गति बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

 

- Sponsored Ads-
Share This Article