सिवान: जनगणना 2022 के लिए प्रगणको व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ शुरू

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

जनगणना 2022 के लिए प्रगणको व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण हुआ शुरू

बिहार न्यूज़ लाइव / सिवान डेस्क: रघुनाथपुर, सीवान

- Sponsored Ads-

स्थानीय प्रखंड में सोमवार को जाति आधारित गणना 2022 के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिदिन 200 प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जायेगा। सहायक चार्ज अधिकारी सह अंचलाधिकारी निखिल के देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

 

इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणको व पर्यवेक्षकों को बताया गया कि विभागीय निर्देश के आलोक में चरण बद्ध तरीके से गणना कार्य किया होगा। जिसमे पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य होगा। जिसके लिए संबंधित प्रपत्रो को सही से भरने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article