पूर्व प्राचार्य स्व राम बहादुर राय हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

परसा।प्रखंड के विधा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारर में अवकाश प्राप्त प्राचार्य स्व राम बहादुर राय का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में किया गया।पूर्व प्राचार्य अंबिका राय की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल अंबिका राय,पूर्व मुखिया राजेंद्र राय,प्रो विमल प्रसाद,पूर्व शिक्षक सीता राम मांझी,पैक्स अध्यक्ष लाल बाबू राय,समाजसेवी कमलेश राय,मुखिया प्रतिनिधि आसिफ असलम,प्राचार्य सत्येंद्र कुमार राय,जितेश राज,राज नाथ राय समेत दर्जनों शिक्षाविद् तथा जन प्रतिनिधियों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व प्राचार्य के अधूरे सपनों को साकार करने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का अपील किया गया।

वही वक्ताओं ने विद्यालय के पुरानी नाम को वापस कराने,विद्यालय में उनके प्रतिमा स्थापित करने,प्रत्येक वर्ष विद्यालय में पुण्य तिथि मनाने का सुझाव दिया।वक्ताओं ने कहा कि स्व प्राचार्य शिक्षा के प्रति समर्पित थे। स्व प्राचार्य तथा उनके बड़े भाई मुनि लाल राय ने भूमि दान दिया। और स्व राम बहादुर राय उस विद्यालय के प्राचार्य पद पर रहकर सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाया।जिसका परिणाम है कि मैट्रिक और इंटर में विद्यालय की छात्रा ने जिला टॉप टेन में शामिल होकर नाम रौशन किया।

- Sponsored Ads-

उपस्थिति लोगो ने विद्यालय में भूमि दाता स्व मुनि लाल राय और पूर्व प्राचार्य स्व राम बहादुर राय की प्रतिमा स्थापित कराने का निर्णय लिया।धर्मनाथ राय,पूर्व प्राचार्य सत्यनारायण राय, डॉ नागेश्वर प्रसाद राय,जय राम यादव,राम प्रवेश सिंह,राजेश्वर शुक्ला,पुत्र राजेश कुमार राय समेत दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment