अररिया: जटाशंकर बाबू की पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि निवेदित किया गया…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  भरगामा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष जटाशंकर सिंह के तृतीय पुण्यस्मृति दिवस पर बुद्धिजीवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भरगामा स्थित रेणु साहित्य परिसर में श्रद्धेय जटाशंकर सिंह के पुण्यस्मृति दिवस पर ग्रामीण परिवेश के लोगों ने बड़ी शिद्दत से याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

जिसकी अध्यक्षता अजय अकेला ने की। मौके पर पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव ने बताया वे अन्याय जुल्म के खिलाफ जिंदगी के आखिरी क्षण तक आवाज बुलंद करते रहे। और वे कर्मचारी महासंघ के सिर्फ अध्यक्ष ही नहीं,बल्कि एक समर्पित समाजसेवी थे। चंद्रानंद झा चाणक्य ने बताया वह एक कुशल संगठनकर्ता एवं दीन दुखियों के प्राण थे। उन्होंने अपने कर्म एवं पुरुषार्थ से संगठन में महत्वपूर्ण पद हासिल किया।

- Sponsored Ads-

 

संत योगानंद दास एवं सदानंद दास ने कहा जटाशंकर बाबू ने अपना संपूर्ण समय कर्मचारी संघ के उत्थान व मजबूत करने में लगाया। उनके दीर्घकालीन समाज सेवा एवं कुशल नेतृत्व के संदर्भ में रोशनी डालते हुए बताया कि जटाशंकर बाबू दबे-कुचलों की आवाज बनकर उभरे थे,और वे एक ऐसे निर्भीक शख्सियत थे,जिन्होंने अपने वसूलों से कभी समझौता नहीं किया। समारोह में रेणु कोचिंग के छात्र एवं छात्राओं के अलावे पूर्व सरपंच भुनेश्वर यादव,वासुदेव ठाकुर,पृथ्वी चंद मंडल,महेंद्र मंडल,सदानंद मेहता,दिलीप पासवान,रामचंद्र मेहता,भवेश ठाकुर,सुमन ठाकुर,आदित्य मंडल,नंदन चौपाल आदि ने अपनी-अपनी श्रद्धांजलि निवेदित की।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article