सिवान: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 96 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: महाराजगंज/ सिवान पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन शहर के मैरेज हाल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए कुंवर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र स्वामी ने कहा कि देश के महानायक के रूप में चन्द्रशेखर जी जाने जाते रहे। 1989 में वे महाराजगंज से लोकसभा के लिए चुने गये, लेकिन बलिया से भी चुने गए, इसलिए वे महाराजगंज से इस्तीफा दे दिये।उसके बाद वे प्रधानमंत्री बने।इसके बावजूद भी वे हमेशा महाराजगंज से लगाव रखते थे।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने कहा कि 2003 में चन्द्रशेखर महोत्सव के रूप में तत्तकालीन उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत के आगमन से महाराजगंज की घरती तृप्त हो गई। समारोह की अध्यक्षता प्रो मनोज कुमार वर्मा ने किया। समारोह को पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद,ई प्रमोद रंजन,दिलीप कुमार सिंह,अमरेश सिंह राजपूत, अमरजीत सिंह,बीरबाबु सिंह आदि ने संबोधित किया। कुंदन सिंह , प्रोफेसर उपेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article