समस्तीपुर: डा.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / समस्तीपुर/रोसरा डा.बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।। दलित समाज के बच्चों के बीच कलम कॉपी एवं चॉकलेट वितरण किया गया । अमित गुप्ता, बिहार न्यूज लाइव।

 

14 अप्रैल 2023 भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल के नगर मंडल अध्यक्ष मोहन पटवा के अध्यक्षता में रोसड़ा नगर के अंतर्गत डगवर टोली स्थित वार्ड 19 में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर पूर्वाह्न 10:30 बजे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं इस समरसता दिवस अवसर पर दलित समाज के बच्चों के बीच अभ्यास पुस्तिका कलम व चॉकलेट वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश किसान मोर्चा के पुर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा, नगर अध्यक्ष मोहन पटवा ने बाबा साहेब को भारत के महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक बताते हुए कहा दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करते हुए अछुतों के विरुद्ध समाजिक आंदोलन अभियान चलाकर उन्हें अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।

 

वहीं कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी कुमार महतो, वरिष्ठ नेता महेश कुमार मालू,नगर महामंत्री राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, नगर कोषाध्यक्ष धीरज पुर्वे,भाजयुमो नगर अध्यक्ष मोनु सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती संजू देवी, विशम्भरनाथ पुर्वे, सहकारिता प्रकोष्ठ के नगर संयोजक विजय कुमार निराला, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मदनेश्वर मुखिया, दलित प्रकोष्ठ के नगर संयोजक सुनील रजक, शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर संयोजक मनोज झा, बूथ अध्यक्ष पंकज मंडल, अरविंद झा, अनीस कुशवाह, उपेंद्र पोद्दार, गोपाल साह, किरण ठाकुर, हंसा देवी, डॉ.सुरेश ठाकुर,महापत महतो, शिवराज ठाकुर, अंकित पटवा, संजय ठाकुर,सोहन राम, अर्जून गांधी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article