अररिया: ढोलबज्जा का दो व्यक्ति लोडेड देशी पिस्तौल के साथ भरगामा में पकड़ाया !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / वरीय संवाददाता (अंकित सिंह)अररिया,भरगामा। प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत के गम्हरिया गांव में रविवार को आपसी विवाद के मामले में दो लोगों को पुलिस भरगामा थाना लाई। जिसमें एक का हाथ पैर रस्सी से बंधा एवं कमर में हथियार था। पकड़ाए दोनों व्यक्ति फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा गांव का रहने वाला बताया गया।

हालांकि पकड़ाए व्यक्ति का पुस्तैनी घर यहीं पर था। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों ने दो खोखा एवं दो लोडेड देशी पिस्तौल  बरामद कर दिया। साथ ही पुलिस ने एक स्कोर्पियो को भी थाना लाई है। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बताया गया कि दोनों पक्ष के बीच जमीनी बिबाद चलता आ रहा है।

- Sponsored Ads-

बताया गया कि इसी मामले में सुबोध साह गाड़ी पर सवार होकर गम्हरिया गांव आया था। इस बीच ग्रामीणों ने गांव में फायरिंग होने व दो आदमी को हाथ पैर बांध कर पकड़ कर रखने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधे अवस्था में ही सुबोध साह को लेकर भरगामा थाना लाई। जहां पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले के बाबत सुबोध साह का कहना था कि जमीन को बटाई पर दिए हैं। जिसको बांटने सदानंद साह के साथ गम्हरिया आये थे। दूसरे पक्ष के प्रदीप साह ने मजमा बनाकर मारपीट करते हुए कमर में देशी कट्टा डाल कर हाथ पैर बांधकर रखा था।

 

व पुलिस को सूचना देकर भरगामा थाना लाई। इधर मामले के बाबत प्रदीप साह का कहना था कि सुबोध साह ने उसके घर का आलमीरा तोड़ डेढ़ लाख रुपया एवं एक सोने का चैन चीन लिया। इधर थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article