सारण: लूट की बाइक व पिस्टल संग दो युवक गिरफ्तार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  लहलादपुर,। सेन्दुआर गांव से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों युवक उसी गांव के बाबुल सिंह उर्फ रिशांत सिंह और अंकित सिंह बताये गये है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा गोली बरामद किया है। युवकों के पास से लूट की एक बाइक भी मिली है।

 

पुलिस ने बताया की अठारह नवंबर को दोनों युवकों ने मिल कर एक ग्रामीण चिकित्सक की बाइक को पिस्टल के बल पर लूट लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक अंडरग्राउंड हो गये थे। ग्रामीण चिकित्सक ने जनता बाजार पुलिस के पास घटना की शिकायत किया।

- Sponsored Ads-

 

जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई व चौबीस घंटे के भीतर दोनों युवकों को लूट की बाइक संग गिरफ्तार कर लिया। जनता बाजार थानाध्यक्ष देवानंद यादव ने बताया की दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article