सारण: मशरक में अनियंत्रित टोटो गढ़े में पलटी, 3 महिलाएँ घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास अनियंत्रित टोटो के गढ़े में पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिलाओं को ग्रामीणों ने मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और इसकी सूचना परिजनों को दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि मशरक बाजार से बाजार कर बंगरा अपने मायके जा रही थी, इसी क्रम में अनियंत्रित होकर टोटो गड्ढे मे पलट गया।

 

घायलों की पहचान सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के सुगन भगत की 35 वर्षीय पत्नी रिंकी कुमारी, मशरक थाना क्षेत्र के बंगरागढ़ निवासी मोहित कुमार की 26 वर्षीय पत्नी ज्योति देवी तथा पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गाँव निवासी सुरेन्द्र राम की 45 वर्षीय पत्नी सोना देवी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों पर अनियंत्रित ऑटो और टोटो से प्रतिदिन सड़क दुघर्टना हो रही है। वही पुलिस प्रतिदिन चौंक चौराहे पर बाइक चेकिंग अभियान चलाती है उस चेकिंग अभियान में इन पर भी कारवाई होनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article