सिवान: मेरा मिट्टी मेरा देश के तहत देवरिया पंचायत के मंदिर, मस्जिद व घर-घर की मिट्टी हुई एकत्र….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: महाराजगंज/ सिवान महाराजगंज प्रखंड के देवरिया पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में मंदिर से मस्जिद से हरेक घर-घर पहुंचकर मिट्टी एकत्र की।
बताते चलें कि मेरा मिट्टी मेरा देश के तहत अमृत कलश के माध्यम से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली में बना रहे पार्क में यह मिट्टी पहुंचाया जाएगा।

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अवधेश पांण्डेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह अमृत कलश में मिट्टी एकत्र कर मेरा मिट्टी मेरा देश के स्लोगन के माध्यम से दिल्ली में बना रहे सैनिक पार्क में यह मिट्टी डाला जाएगा। वही नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि हर घर से हर पंचायत से हर प्रखंड से हर एक जिला कमिश्नरी राज्य के माध्यम से यह देश की राजधानी दिल्ली में बन रहे पार्क में इस मिट्टी को डाला जाएगा । इस देश के एक-एक घर की मिट्टी एक-एक मंदिर की मिट्टी एक-एक मस्जिद की मिट्टी का अंश ले जाकर के सैनिकों के नाम पर बन रहे पार्क में डाला जाएगा।

- Sponsored Ads-

 

मौके पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश पांण्डेय, मदन यादव जी,
नगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, शक्ति शरण सिंह महामंत्री,मनिष कुमार सिंह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष, पूर्वी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ,कादिर हुसैन,सफीउल्लाह मिसवाही, मो शमशूद्दीन,कयूम अंसारी,पहलाम हुसैन, बादशाह सिंह,दरोगा भारती, जयप्रकाश पटेल, राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ,उमेश द्विवेदी, पंचानन पटेल,अर्जून चौरसिया, वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद जी के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

- Sponsored Ads-

Share This Article