भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। सोमवार को “मिशन सुरक्षा” के तहत अकबरनगर थाना ने 01 देशी कट्टा एवं एकनाली बंदूक के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक को अकबरनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध हथियार के बारे में सूचना मिली।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा जयराम यादव उर्फ सुमन यादव के घर छापेमारी कर एक देशी कट्टा एवं एकनाली बंदूक के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामदगी में देशी कट्टा-01, एकनाली बंदूक-01 जप्त किया। गिरफ्तारी में. जयराम यादव उर्फ सुमन यादव पिता रविन्द्र यादव,छिंट मकंदपुर, थाना-अकबरनगर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है।
अकबरनगर थाना कांड सं0-24/19 जो आर्म्स एक्ट से संबंधित है।पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में छापेमारी दल में
पु०अ०नि० रोहित रितेश, थानाध्यक्ष, अकबनगर थाना,
पु०अ०नि० मुकेश कुमार, अकबरनगर थाना, पु०अ०नि० रामाशीष कुमार, अकबरनगर थाना,सशस्त्र बल, अकबरनगर थाना शामिल थे।