खानपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई सुबोध कुमार ने दलबल के साथ बीती रात सिरोपट्टी गाँव से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

गिरफ्तार वारंटी को भेजा गया जेल।

बिहार न्यूज़ लाइव /अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुबोध कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर सिरोपट्टी निवासी स्वर्गीय नन्हकी उर्फ सनकी पासवान के पुत्र चन्दर पासवान को समस्तीपुर कोर्ट से एन बी डब्लू निर्गत वारंट जिसका सीआर-560/13-टीआर-1378/2022 को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

- Sponsored Ads-

 

बताते चले कि गिरफ्तार वारंटी के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि 2013 का केस था।जिसमें चन्दर पासवान ने आरोपित था।इसके विरूद्व समस्तीपुर कोर्ट से एन बी डब्लू वारंट निर्गत होकर खानपुर थाना आया है।जिसे बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर सिरोपट्टी गाँव में छापामारी कर वारंटी चन्दर पासवान को दल बल के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article