सारण: बैंक लोन के दबाव मे एक दम्पति ने जहर खां की आत्महत्या….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: जलालपुर|बैंक लोन के दबाव से परेशान एक दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या कर ली| मृतक दम्पति स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गम्हरिया निवासी रामेश्वर साहू एवं उनकी पत्नी लाल मुनी देवी बताए गए है|स्थानीय लोगो ने बताया कि बैंक के लोन प्रेशर से परेशान होकर दोनो ने रिवीलगंज स्टेशन के पास जहर खाकर आत्म हत्या कर लिया है|मृतक ईंट भट्टे पर काम करता था |

 

मृतक के तीन पुत्र हैं|सभी मजदूरी करते हैं| लोगो ने बताया कि बताया कि मृतक ने किसी नन बैंकिंग से 30,000 तथा किसी से 20000का कर्ज लिया था|कर्ज समय से चुकता नही कर पाया था|मृतक द्वय तगादे से परेशान व आजिज होकर जहर खा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली|वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article