भागलपुर: भारत विकास विकलांग न्यास के सेवा और संस्कार प्रकोष्ठ के अंतर्गत दिव्यांग जनों को 9 जुलाई को निशुल्क कृत्रिम अंग किए जाएंगे भेंट…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। भारत विकास विकलांग न्यास के सेवा और संस्कार प्रकोष्ठ,पटना के तत्वाधान में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम के व्यवस्थापक लक्ष्मी नारायण सेवा समिति एवं समाजसेवी परिवार भागलपुर ने जानकारी दी कि यह आयोजन 21वीं सदी का विहार दिव्यांगता मुक्त बिहार के नाम मानव सेवा कार्य के रूप में जाना जाएगा। जरूरतमंदों की सेवा 9 जुलाई को भूधरमल ढांढनिया- देवी बाबू धर्मशाला में आयोजित किया गया है।इसमें अपंगो के अंग का माप एवं जांच पटना से आने वाले विशेषज्ञ एवं डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जाएगा।आयोजित शिविर दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क होगा।

- Sponsored Ads-

 

विकृति के शिकार अपंगजनों एवं पोलियो ग्रस्त बच्चों का निबंधन अनिवार्य होगा। इसका लाभ समाज के आम जनों तक पहुंचाया जाएगा।शिविर में जिन रोगियों का माप एवं जांच सफलतापूर्वक संपन्न होगा,साथ प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि निबंधन के समय दिव्यांग का प्रमाण पत्र, आधार नंबर की प्रति एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप करना होगा।कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक श्याम सुंदर मस्कारा ने जानकारी दी की इस शिविर के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा द्वारा बिहार में बहार लाने का भागीरथ प्रयास है।

प्रेस वार्ता में महेश प्रसाद राय,अशोक भिवानी वाला,अमरनाथ चमरिया, अभिषेक जैन,अमरनाथ गोएंका, प्रवीण कुमार अग्रवाल और मोहनलाल चौधरी आदि समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे और उन्होंने कामना की कि दिव्यांग एवं परिजन समाज मूलभूत मुख्यधारा से जुड़ कर स्वस्थ समाज का निर्माण करेगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article