अजमेर: उत्तराखण्ड समाज मां नन्दा देवी की सवारी (डोला) रविवार को पुष्कर पहुंची…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) उत्तराखण्ड समाज की इष्ट देवी के रूप में प्रख्यात राजराजेश्वरी मां नन्दा देवी की सवारी (डोला) रविवार की रात को पुष्कर पहुंच गई ।यह सवारी सोमवार को पुष्कर नगर में भ्रमण करेगी। इस दौरान पर्वतीय समाज द्वारा सवारी का भव्य स्वागत किया जायेगा।

पर्वतीय समाज के अध्यक्ष डा. एस.एस. तड़ागी ने बताया कि मुंबई से प्रारंभ हुई मां नंदा देवी की सवारी गुजरात से जोधपुर होते हुए रविवार को रात 10 बजे पुष्कर के मारवाड़ बस स्टेण्ड पहुंचेगी। इस दौरान पर्वतीय समाज अजमेर द्वारा डोले का भव्य स्वागत करते हुए कस्बे के उत्तराखण्ड धर्मशाला में रात्रि विश्राम हेतु ले जाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार  11 सितम्बर को प्रातः9 बजे से भव्य शोभा यात्रा के रूप में पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हुए नगर भ्रमण कराया जायेगा।   

- Sponsored Ads-

 

डोला उत्तराखण्ड आश्रम से गऊ घाट, कुर्मांचल घाट, वराह घाट, गौतम आश्रम होते हुए पुन: उत्तराखण्ड आश्रम पहुंचेगी। जहां भण्डारा प्रसादी के बाद मां नन्दा देवी के डोले को अपने आगामी पड़ाव जयपुर के लिए प्रस्थान किया जाएगा। डा० तड़ागी के अनुसार  मां की वार्षिक राज यात्रा प्रत्येक वर्ष करीब 28 सौ किलोमीटर का मार्ग का भ्रमण करती है। बताया कि मां नन्दा देवी गढ़वाल के राजाओं के साथ कुमाउं के कत्युरी राजवंश की इष्टदेवी थी। ईष्ट देवी होने के कारण इन्हें राजेश्वरी के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article