वैशाली:जिलाधिकारी,वर्षा सिंह को सराहनीय कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

-डॉ संजय (हाजीपुर)-भारत की पहली महिला किसान क्लब — ममता महिला किसान क्लब, आम पोस्ट-पंचदमिया, प्रखंड लालगंज, जिला- वैशाली द्वारा जिलाधिकारी, वैशाली, वर्षा सिंह को उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं जनहितकारी कार्यों के लिए कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हुए मोमेंटो एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।क्लब द्वारा जिलाधिकारी के फार्मर रजिस्ट्रेशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने, बिहार विधान सभा में उत्कृष्ट कार्य प्रस्तुत करने, नाव एवं ट्रैक्टर पर बैठकर गांवों तक पहुँचने, बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने, आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान करने तथा किसानों से जुड़ी सरकारी योजनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यान्वयन हेतु किए गए प्रयासों की विशेष सराहना की गई।

इन सभी जनहितकारी कार्यों के लिए ममता महिला किसान क्लब की ओर से जिलाधिकारी को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर ममता महिला किसान क्लब की ओर से ममता सिंह, क्लब सचिव, राजदुलारी देवी, लीलावती देवी, संगीता देवी, प्रिया सिंह एवं राष्ट्रीय कृषि शिक्षा विशेषज्ञ, डॉ. अभय नाथ सिंह उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि ममता महिला किसान क्लब में 500 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।

- Sponsored Ads-

यह भी उल्लेखनीय है कि भारत की पहली महिला किसान क्लब ममता महिला किसान क्लब द्वारा देश में पहली बार त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 13 से 15 अक्टूबर 2024 तक पंचदमिया, लालगंज में किया गया था। क्लब द्वारा ऐरी रेशम कीट पालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन, पशुपालन तथा सब्जी की खेती जैसे आजीविका आधारित कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

क्लब की यह विशेष पहल रही है कि “गांव का कार्यक्रम गांव में और किसानों का कार्यक्रम किसानों के बीच” आयोजित किया जाए जिसके तहत पिछले 23 वर्षों से निरंतर कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को जागरूक, संगठित एवं प्रशिक्षित कर देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में प्रशिक्षण दिलाया गया है। जल, भूमि एवं ऊर्जा संरक्षण के प्रति भी लोगों को निरंतर जागरूक किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment