वाराणसी:पितृ विसर्जन पर पितरों को किया याद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

संवाददाता/रंजीत कुमार सिंह

वाराणसी|विवेकानन्द प्रवास स्थल संरक्षण समिति के अधिवक्ता बन्धुओ ने पितृ विसर्जन के दिन मानमन्दिर घाट के सम्मुख माँ गंगा की पावन धारा के मध्य नौका पर, ब्रिटिश काउन्सलर अभिमन्यु सिंह राणावत की सहभागिता संग, माँ भारती के अमर बलिदानी भूले बिसरे संततियों बांके चमार, तिलक मांझी, नीरा आर्य, गंगू मेहतर, वीरा पासी आदि का श्राद्ध तर्पण किया|

जिसमे विनोद भैया जी के संयोजन में प्रभुनारायण पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार, राजेश मिश्र पूर्व अध्यक्ष बनारस बार, उदयनाथ शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष दीपक राय कान्हा, रितेश मिश्रा, शिव साहनी, प्रेमचन्द यादव, राजू दुबे, राजेश तिवारी, रविशंकर त्रिपाठी अध्यक्ष कमिशनरी बार, जितेंद्र साहनी, सुनील राम, सन्तोष मिश्र आदि की सात्विक सहभागिता रही।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article