वाराणसी:जिला जज और डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण*

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

संवाददाता/रंजीत कुमार सिंह

 

वाराणसी।जिला जज संजीव पांडेय और जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने संयुक्त रूप से मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार अधीक्षक से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

 

निरीक्षण के दौरान जिला जज और जिलाधिकारी ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई, जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए गए। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां उपलब्ध दवा व इलाज करवा रहे मरीजों(कैदियों) की रिपोर्ट कार्ड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है।

 

जिला जज और जिलाधिकारी ने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया कि यहां की व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिला जज ने कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया कि बंदियों से संपर्क स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुने और विधिक सहायता द्वारा उनका निराकरण सुनिश्चित करवाएं।निरीक्षण के दौरान सीजेएम मनीष कुमार,डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार,एडीसीपी वरुणा जोन टी सरवरणन,जेल अधीक्षक उमेश सिंह,जेलर राजेश कुमार,डॉक्टर हरबंश सिंह,फार्माशिष्ट आनंद मोहन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article