वैशाली जिला के 53वें स्थापना दिवस पर 8 फरवरी को आयोजित होगा विभिन्न कार्यक्रम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


डॉ0 संजय (हाजीपुर)-
वैशाली जिला के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर 08 फरवरी 2026 को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा उक्त अवसर को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों एवं उप विकास आयुक्त, वैशाली की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय आयोजन समिति व उक्त समिति के सदस्य सचिव प्रभारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन, समयबद्धता, स्वच्छता एवं प्रशासनिक समन्वय पर विशेष बल दिया गया है।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 07:00 बजे प्रभात फेरी, 10:00 बजे वृक्षारोपण, 11:00 बजे रक्तदान शिविर, 11:30 बजे जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन एवं संध्या 05:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम जिला मुख्यालय, हाजीपुर के निर्धारित स्थलों पर संपन्न होंगे।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली ने जिलेवासियों से अधिक-से-अधिक वृक्षारोपण करने एवं रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों को सुदृढ़ किया जा सके।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment