सारण: विजयादशमी समारोह समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने वरुण प्रकाश राजा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

महत्वपूर्ण समाचार

विजयादशमी समारोह समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने वरुण प्रकाश राजा

- Sponsored Ads-

फोटो समाजसेवी वरुण प्रकाश राजा एवं अन्य

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:   छपरा कार्यालय। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के दिन छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से होगा। इस वर्ष समिति के द्वारा समिति का समाजसेवी कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश राजा को बनाया गया है। छपरा के सांसद व मुख्य संरक्षक राजीव प्रताप रूडी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सलीम परवेज अध्यक्ष हैं।

 

नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष वरुण प्रकाश राजा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष राजेंद्र स्टेडियम में भव्य रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी धूमधाम से विजयदशमी समारोह का आयोजन होना है। इस वर्ष दर्शकों को बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा। समिति के सदस्यों की भरपूर कोशिश है कि कुछ नया और भव्य इस बार का आयोजन किया जाए।

 

विजयदशमी समारोह समिति के महामंत्री विभूति नारायण शर्मा, कार्यकारी महामंत्री राजेश फैशन, सचिव राजू नयन शर्मा, मुख्य परामर्षदर्शी अवधेश्वर सहाय, उपाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, जदयू के वरीय नेता सत्य प्रकाश यादव, पूर्व प्राचार्य अरुण सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रकाश वर्मा, आदित्य कुमार, सैयद जफर अब्बास रिजवी, श्याम बिहारी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अंकेक्षक पवन कुमार अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह, सहायक सचिव मनीष कुमार, चंद्रकांत द्विवेदी, राजीव रंजन, शिवजी कुमार यादव, अली रशीद, शशि भूषण प्रसाद, युवराज गोस्वामी, डॉ. आर एन सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, संगठन सचिन शंकरदेव सिंह, तकनीकी सचिव ब्रजकिशोर रजक आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article