भागलपुर: भाजपा ओबीसी मोर्चा के विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष संजीव मनोनीत…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने ओबीसी मोर्चा के संजीव कुमार उर्फ़ संजू क़ो मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी ने कहा की ओबीसी समुदाय भाजपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। ओबीसी मोर्चा केंद्र की योजनाओं को सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचाने एवं सरकार का लाभ यथासंभव लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।मंडल प्रभारी विनोद सिन्हा ने कहा की मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही पार्टी की रीति-नीति के अनुसार संगठन के विस्तार में अपना पूर्ण योगदान देते हुूए मजबूती प्रदान करेंगे।

- Sponsored Ads-

 

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुबोध सिंह चंदेल,सुमित सिंह, सुशील यादव, अभिषेक झा,संटू मंडल,गौतम झा,सोनू मंडल,संजय कुमार, डब्लू कुमार, मनोज साह उपस्थित रहे।बधाई देने वालो मेँ जिला अध्यक्ष संतोष साह,दिलीप निराला,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरदीप साह, अनुपलाल साह,आलोक बंटू,प्रकाश साह, धर्मेन्द्र बब्लू,अमित ट्विंकल,हेमंत शर्मा,सौरव सिंह, प्रीति पांडेय ने बधाई दी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article