लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान, एक महिला को मारकर बुरी तरह घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अमनौर, सारण। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव में लंगूर के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गुरुवार की संध्या एक महिला को लंगूर ने मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल महिला अरुण तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी चिंता देवी बताई जाती है।

मालूम हो कि महिला घर के छतों पर बैठी हुई थी, तभी घर के निकट पीपल के वृक्ष पर बैठा एक बड़ा लंगूर अचानक महिला पर कूद पड़ा और नोचकर घायल कर दिया। महिला खून से लतफत हो गई और घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां छह टाके लगाए गए।

- Sponsored Ads-

लंगूर के इस तरह के आतंक से गांव में भय का वातावरण बना हुआ है। पहले लंगूर फसलों को नुकसान पहुंचाते थे, जिससे घर के आसपास होने वाला फसल कोहरा, लौकी, सेम, पपीता आदि नष्ट कर दिया। अब आम लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से लंगूर के आतंक से बचाव की मांग की है।.

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment