अर्जुन कुमार झा/धर्मविजय गुप्ता/समस्तीपुर:आगामी विधानसभा 2025 में चुनाव होने को लेकर वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र 132 से विनय कुमार कुशवाहा जो कि भारतीय नौ सेना में अपनी 34 वर्षों का योगदान पूर्ण करते हुए अब वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विकाश के लिए शंखनाद कर दिया है।
उन्होंने जनता के नाम संदेश में बताया है कि मैं एमएससी रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन चेन्नई विश्वविद्यालय एवं एमबीए लॉजिस्टिक्स प्रबंधन गोवा विश्वविद्यालय से किया।जिसके बाद एक जुलाई 1986 को नौ सेना में नियुक्ति लिया।वहां 34 वर्षों तक भारतीय नौ सेना में वरिष्ठ पदों पर अपना योगदान देकर देश की सेवा की।वर्ष 2020 में 132 वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा।
वहीं वर्ष 2022 में राजद में शामिल होने का मौका मिला और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होते हुए नई दायित्व का निर्वहन मैने किया।वही वर्ष 2024 में राजद के प्रदेश महासचिव का पदभार मिला।वहीं समस्तीपुर जिले में सैनिक कल्याण अनुशरण समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
पूरे बिहार का भ्रमण कर 12 जिलों में सैनिक विद्यालय खुलवाने,पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के समस्याओं को सरकार के समक्ष रख उसका समाधान करवाया।बताते चलें कि 132 वारिसनगर विधान सभा क्षेत्र कुशवाहा बहुल क्षेत्र हैं और पूर्व में भी कमोडोर विनय कुमार कुशवाहा यहां से चुनाव लड़ चुके हैं।इनकी लोकप्रियता से विधानसभा क्षेत्र हीं नहीं बल्कि संपूर्ण जिले में अपनी पहचान बना चुके हैं।राजद में कई वर्षों का योगदान देकर इन्होंने पार्टी को संगठित और मजबूत करने का काम किया है ऐसे में अगर इन्हें वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद अपने सिंबल पर चुनाव लड़ाती है तो यह सीट राजद के लिए धमाकेदार होगी।