बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: फोटो 02 स्मार् पत्र देते छात्र नेता
छपरा कार्यालय। शुक्रवार को सामाजिक संगठन युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी को लेकर जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों ने जमकर बवाल काटा। उनके विभिन्न समस्याएं जिसमें स्नातक पार्ट थर्ड के पेंडिंग रिजल्ट को शीघ्रतापूर्वक सुधार कर विवि के वेबसाइट पर अपलोड करने, स्नातक सत्र 2018, 2019 एवं 2020 के सभी छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के आदेश को लागू करने, कंप्यूटरीकृत प्रिंटेड मार्कशीट सभी को उपलब्ध कराने,पीजी में सीबीसीएस के हिसाब से विषय चुनने की आजादी हेतु विकल्प, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के आवेदन को भरने को लेकर स्पष्टता, स्नातक समेत विभिन्न परीक्षाओं के सत्र को नियमित करने की मांग इत्यादि तमाम मांगें रहीं। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों के उग्र प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों से छात्रों का नोकझोंक हुआ।
उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शेख नौशाद और अमित नयन ने छात्रों की आवाज को बुलंद किया।विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद छात्र- कल्याण पदाधिकारी डॉ.मो. सरफराज अहमद ने युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि के रूप में संगठन के पदाधिकारी शेख नौशाद, अमित नयन से मिलने के बाद मुख्यमंत्री कन्या उत्थान प्रोत्साहन राशि के संदर्भ में कहा कि जो भी छात्र 1 अप्रैल 2021 से लेकर 30 सितंबर, 2023 के बीच उत्तीर्ण की हैं,
उन्हीं छात्राओं का मुख्यमंत्री कन्या उत्थान प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन को स्वीकार किया जाएगा। बाकी छात्राएं जो 30 सितंबर 2023 के बाद उत्तीर्ण की हैं,उन छात्राओं को जनवरी में प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। उनके लिए जनवरी में पोर्टल खुलेगा।उनके बातों से संगठन के पदाधिकारी संतुष्ट होने के बाद छात्र कल्याण पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारी शेख नौशाद ने कहा कि सारण प्रमंडल की हजारों छात्राएं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि पाने के लिए काफी मस्तकत कर रही हैं।
उन्हें सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सेविश्वविद्यालय के चक्कर काटने पर रहे हैं। वहीं संगठन के पदाधिकारी अमित नयन ने कहा कि सारण प्रमंडल की गांव के जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि मिल सके इसके लिए युवा शक्ति संघर्ष मोर्चा कॉलेज से लेकर महाविद्यालय तक उनके हक एवं अधिकार के लिए संघर्ष करता रहेगा।