सारण: वायरल गर्ल चित्राली ने माता शबरी व प्रभु राम का अभिनय कर भक्तों का मन मोहा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा(सारण)।छपरा की सनातनी वायरल गर्ल चित्राली अपने अध्यात्मिक अभिनय से बिहार ही नहीं पूरे देश में सुर्खियां बटोर रही हैं।इन दिनों चित्राली के अभिनय से राम भक्तों के साथ-साथ सभी लोग दिवाने हैं।सोशल मीडिया पर चित्राली के विभिन्न रूपों में उसके अभिनय को देख उन्हें लोग सनातन की रक्षक कहकर भी पुकारते हैं।

सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के रायपुरा गड़खा गांव के वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय की पुत्री सुश्री चित्राली बचपन से ही अध्यात्म से जुड़ी रही।मूलत: गड़खा थाने के बसंत गांव की बेटी चित्राली अपने अध्यात्मिक अभिनय से पूरे देश में इन दिनों पहचान बनाई हुई हैं। बताते चलें कि राजेन्द्र कॉलेज छपरा के पीजी की छात्रा चित्राली पिछले 23 अक्टूबर को महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम पर स्तोत्र के साथ अभिनय कर वायरल हुई थी।वायरल हुई चित्राली के प्रसारित वीडियो को एक करोड़ 30 लाख से अधिक(13 मिलियन) 10 लाख से अधिक लाइक(1.1 मिलियन)17 हजार कमेंट व 6.6 हजार लोगों ने वीडियो को शेयर किया था।22 जनवरी को भगवान राम के अयोध्या आगमन को लेकर वारयल गर्ल चित्राली प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अपने अभिनय की वीडियो शेयर कर रही है

- Sponsored Ads-

 

जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं।राम,लक्ष्मण भरत संवाद के साथ-साथ माता शबरी के अभिनय को देख लोग भक्ति में डूब गए हैं।चित्राली का कहना है कि 22 जनवरी को अयोध्या मेें रामलला के आगमन तक और कई अध्यात्मिक अभिनय देश वासियों को देखने को मिलेंगे जिसकी तैयारी वह जोर शोर से कर रही हैं।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article