वराणसी: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देने गंगा शाखा नरसिंह मठ के स्वयंसेवक घर -घर गए

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव वाराणसी डेस्क:|श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण लेकर स्वयंसेवक मणिकर्णिका क्षेत्र के सिद्धिविनायक मंदिर, मानिकेश्वर महादेव, अभय सन्यास आश्रम, परमार्थ आश्रम, रूद्र भैरव, त्रिपुर सुंदरी मंदिर, राहु केतु मंदिर, दाऊजी का मंदिर सहित अनेको मठ ,मंदिर और परिवारों में गए !

कई स्थानों पर तो प्रतीक्षा कर रही थी माताएं बहने अक्षत हल्दी का निमंत्रण रूपी प्रसाद पाकर खुशी के आंसू बहने लगे! आज कुछ ऐसा भावपूर्ण दृश्य काशी में मणिकर्णिका क्षेत्र में देखने को मिला।

- Sponsored Ads-

 

यहां पर नरसिंह मठ ,गंगा शाखा के स्वयंसेवक भारी ठंड के बावजूद घर-घर निमंत्रण बांटने गए!
गृह संपर्क अभियान में विकास मेहरा ,दीपक खन्ना, सौरभ मिश्रा, रिंकू श्रीवास्तव, राज मेहरा, विवेकानंद झा, अजय शर्मा, शुभम पाराशर, आशीष गुप्ता, अनूप जोशी, अनुपम खन्ना आदि लोग शामिल थे

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article